फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर कोर्ट पहुंचीं आजम खां की करीबी एकता कौशिक, दाखिल किए जमानती

राजकीय ओरियंटल कालेज मदरसा आलिया से बेशकीमती किताबें चोरी होने के मामले में सपा नेता आजम खां की करीबी गाजियाबाद निवासी एकता कौशिक ने बृहस्पतिवार को कोर्ट पहुंचकर 50-50 हजार के दो जमानती और इतनी धनराशि का एक मुचलका दाखिल किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी। गंज थाना क्षेत्र स्थित राजकीय ओरियंटल कालेज मदरसा आलिया के प्रधानाचार्य जुबैद खां ने गंज थाने में 16 जून 2019 को एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कहा कि कालेज के पुस्तकालय से नौ हजार दुर्लभ पांडुलिपियां, पचास अलमारी और अभिलेख दस सितंबर 2016 को अज्ञात लोगों द्वारा चुरा लिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें