शाहबाद तहसील में तैनात अमीन प्रेम शंकर तिवारी को मुरादाबाद से एंटी करप्शन टीम ने 15000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मुरादाबाद से आई एंटी करप्शन की टीम ने संग्रह अमीन के घर पर छापा मारा। आरोप है कि यह घर पर एक बकायादार से किसी मामले में रिपोर्ट लगाने की एवज में 15000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे। इस दौरान एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया और कोतवाली ले आई है। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम आरोपी अमीन से पूछताछ कर रही है। वही, अमीन के बेटे ने एंटी करप्शन टीम पर धक्का मुक्की के आरोप लगाए हैं।