फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दस हजार की रिश्वत लेते एडीओ पंचायत और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, संभल में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

बहजोई ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव सुग्रीव सिंह की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने दस हजार की घूस लेने के आरोप में एडीओ पंचायत गुरुदयाल सिंह व निजी कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश को गिरफ्तार किया।आरोपियों को लेकर टीम बहजोई कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे एंटी करप्शन मुरादाबाद इकाई के इंस्पेक्टर नवल मारवाह के नेतृत्व में टीम बहजोई पहुंच गई। विभागीय औपचारिकता पूरी करने के बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टीम ने घूस लेते हुए एडीओ पंचायत व कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें