फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से करेंगे बात: कंछल

लालगंज (रायबरेली)। नगर के करुणा बाजार चौराहा स्थित एक गेस्ट हॉउस में मंगलवार की देर शाम को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने की। बैठक में संगठन सृजन और व्यापारी संवाद अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। बनवारी लाल कंछल ने कहा कि संगठन प्रदेश के 115 जिलों में अभियान चला रहा है। अभियान के तहत व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पैरवी की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अलग अलग विभागों से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यापारी हित में सरकार के सामने सात प्रमुख मांगें रखी जा रही हैं। इनमें व्यापारी दुर्घटना बीमा, दुकान जलने पर एक करोड़ रुपये तक का बीमा, स्वास्थ्य बीमा और रेलवे में व्यापारियों के लिए आरक्षण कोटा शामिल है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। संगठन के संरक्षक दीप प्रकाश शुक्ला और अनिल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी हैं। जल्द ही इनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि जिले में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। जिन बाजारों में संगठन का गठन नहीं हुआ है वहां जल्द इकाइयां गठित की जाएंगी। जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने कस्बे के सरकारी अस्पताल की समस्याएं उठाईं। उन्होंने खराब सड़क, इमरजेंसी में सुविधाओं की कमी, चिकित्सकों की कमी और नई बिल्डिंग में ओपीडी शुरू कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि समस्याओं को लेकर जल्द स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की जाएगी। बैठक में जिला और नगर इकाइयों के पदाधिकारी और विभिन्न बाजारों से आए सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें