बछरावां(रायबरेली )। बछरावां के प्रथम विधायक मुंशी चंदिका प्रसाद ने कस्बे में श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की स्थापना 1939 में की थी। विद्यालय के बगल में स्थित विद्यालय की ही भूमि को आज रखा गया था, लेकिन बीते एक माह में बछरावां कस्बे के ही रहने वाले कुछ लोगों ने तहसील प्रशासन से मिलकर विद्यालय भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर कस्बे वासियों ने आपत्ति जताई लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मंगलवार सुबह से भाजपा कार्यकर्ता हरिओम चतुर्वेदी ने विवादित भूमि पर ही पंडाल लगाकर आमरण अनशन के लिए बैठ गए। इस दौरान श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के कक्षा 1 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राएं भी विवादित भूमि पर पहुंचकर आमरण अनशन का समर्थन किया। हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि यह भूमि श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की है जिसको लेकर वह लोग भूमि को बचाने का प्रयास कर रहे हैं बछरावां के भू माफिया खाली पड़ी विद्यालय की जमीन को कब्जा कर कमाई करना चाहते हैं जो कभी वह लोग नहीं होने देंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता सौरमंडल शुक्ला ने बताया कि वह लोग आमरण अनशन पर हैं जब तक तहसील प्रशासन और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तब तक यह लगातार आमरण अनशन चलता रहेगा तहसील प्रशासन व अन्य कुछ लोगों की मिलीभगत के कारण बछरावां की विद्यालय भूमि पर कब्जा करने का प्रयास है जो वह कस्बे वासी नहीं होने देंगे। बछरावां भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा का कहना है कि यह भाजपा सरकार है जो लोग भी गलत कब्जा करेंगे उनको बुलडोजर का भी सामना करना पड़ेगा बुलडोजर से ही उन्हें कुचल दिया जाएगा। किसान नेता अनमोल तिवारी ने बताया कि अभी तक कोई भी प्रशासन का बड़ा अधिकारी उनके धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है जल्द अगर धरना स्थल पर अधिकारी नहीं पहुंचे तो पूरी जमीन को किसानों से भर दी जाएगी। राज्य कर्मचारी परिषद संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमानंद चतुर्वेदी ने बताया कि वह लोग भू माफिया के खिलाफ आमरण अनशन पर हैं जब तक प्रशासन द्वारा भू माफिया पर मुकदमा दर्ज कर भूमि को सुरक्षित नहीं किया जाएगा तब तक वह लोग लगातार प्रदर्शन करेंगे।