फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगा यात्रा में दिखा देश प्रेम का जज्बा, 300 बाइकें व लगभग 150 ई रिक्शा हुए शामिल

रायबरेली के ऊंचाहार व्यापार मंडल की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। किसान सब्जी मंडी में एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने यात्रा को हरी दिखाई। यात्रा में 300 बाइकें व लगभग 150 ई रिक्शा शामिल थे। तिरंगा लेकर पैदल चल रहे नौजवान व बुजुर्गों में उत्साह चरम पर था। मां भारती के जयकारों से नगर का माहौल देशभक्ति में सराबोर था। अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य की अगुवाई में यात्रा नगर के ओवर ब्रिज से होकर थाना चौराहा पहुंचीं। जहां नगर के लोगों ने फूल माला से यात्रा स्वागत किया। यात्रा बस स्टॉप के बाद ब्लाक मुख्यालय पहुंची। जहां शहीद स्मारक पर यात्रा का समापन हुआ। वहीं महात्मा गौतमबुद्ध इंटर कालेज दौलतपुर व आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर ऊंचाहार के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। शिवगढ़ में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें