फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्प दंश से बालक की मौत, ग्रामीणों की मांग- घूम रहे सांपों को पकड़ा जाए

महराजगंज (रायबरेली)। बवान बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले रजक प्रसाद का पांच वर्षीय पुत्र रचित बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। बालक की चीख सुनकर दौड़े घरवालों ने उसे सीएचसी लेकर गए, लेकिन रास्ते उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत होने की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. एस के रॉय ने बताया कि बालक को मृत अवस्था में लेकर परिजन आए थे। सर्प दंश की बढ़ रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे सांपों को पकड़ा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें