फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सहकारिता तेजी से हो रही डिजिटल, एम-पैक्स सदस्यता अभियान पर दी गई जानकारी

महराजगंज विकास खंड क्षेत्र की साधन सहकारी समिति लिमिटेड हलोर में एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025 का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही उनको सहकारी समिति की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब किसान सहकारी समिति के सदस्य बनकर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के डिजिटल होने से किसानों को ऋण, बीज, खाद व अन्य सुविधाएं अब तेजी से और पारदर्शी ढंग से प्राप्त होंगी। 12 सितंबर से एम-पैक्स सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जो 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत सदस्य बनने वाले किसानों का जिला सहकारी बैंकों में खाता खुलवाया जा रहा है ताकि इन किसानों को कम ब्याज पर कृषि ऋण के साथ ही बैकिंग की अन्य सुविधाएं दी जा सकें। कार्यक्रम में शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि महराजगंज प्रभात साहू तथा जिला सहकारी बैंक महराजगंज की प्रबंधक अंकिता सक्सेना, हलोर समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, टूक समिति के अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, शिवमोहन यादव, रामशरन यादव, महेंद्र श्रीवास्तव सहित किसान रामसागर चौधरी,फूल सिंह, कुलदीप सिंह सहित किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें