फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : रायबरेली...एसआईआर में दिखा उत्साह, बीएलओ के काम में आई तेजी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे पुनिरीक्षण अभियन (एसआईआर) के तहत शुक्रवार को परशदेपुर कस्बे में जगह जगह मोहल्लों में कैम्प लगाकर फार्म जमा किये गए । वहीं कस्बेवासियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना अपना फार्म भर कर जमा किया।बी एल ओ द्वारा फार्म का वितरण पहले ही किया जा चुका है। बी एल ओ के मुताबिक कुछ फार्मो का वितरण अभी तक नही हुआ है। इनके बारे में जानकारी की गयी पर अभी तक इन लोगो के बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है। कस्बे रामसागर ,जिल्ला बाजार ,काजियाना,कटरा बाजार, महाबीरन,पूरे काजी पश्चिमी ,गढ़ी सहित अन्य स्थानों पर एसआईआर के तहत कैम्प लगाया गया था। इसमे बी एल ओ सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद थे ।वही ई ओ निमिषा भारद्वाज ने भी कैम्प स्थल पर मौजूद रही रही और लोगो के फार्म जमा कराये।रामसागर मोहल्ले में लगे कैम्प में भाग संख्या 189 में में कुल मतदाता 1105 है, इसमें 1000 फार्मो का वितरण हुआ है। शेष बचे 100 फार्मो के बारे में अभी तक कोई जानकारी नही मिली की ये लोग कहा के निवासी है। बीएलओ लवलेश कुमारी ने बताया की 500 फार्मो की फीडिंग अभी तक की गयी है,65 लोग मृतक व शादी होने के बाद उनकी फीडिंग नही हुई है 100 बचे 100 लोगो के बारे में अभी कोई जानकारी नही मिल पाई है। इसी क्रम में भाग संख्या 190 में कुल मतदाता 1247 है ,इसमे 370 फार्मो की फीडिंग हुई है शेष 100 फार्मो के बारे में बी एल ओ को अभी तक जानकारी नही हुई की यह नगर के निवासी है य बाहरी लोगो के नाम अंकित है। वहीं भाग संख्या 191 में कुल मतदाता 1162 है जिसमे से 265 फार्मो की फीडिंग हुई है 58 फार्मो का वितरण नही हुआ है। इसी तरह खीरों और सरेनी में भी बीएलओ एसआईआर के काम में लगे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें