फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : रायबरेली में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, छह लोग घायल

अकोहरिया गांव में सहन की जमीन में कब्जेदारी के विवाद में शुक्रवार की शाम धन्नो गौड़ व बबलू लोधी के परिवार में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर ईंट पत्थर चले। मारपीट में राम मोहन, कंधई, मोनी व धन्नो गौड़ समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने धन्नो गौड़ की तहरीर पर बबलू लोधी, बलजीत, रंजीत, शैलेंद्र, कमलेश, राजकुमारी, सोनम, मालती, राजरानी, राजबहादुर, दृगपाल, दीपक सहित 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि धन्नो गौड़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी खीरों भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें