फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: रायबरेली में माहौल शांत, पुलिस तैनात, 11 आरोपी गिरफ्तार

बछरावां कस्बे के सब्जी मंडी मोहल्ले में रंग खेलने के दौरान बृहस्पतिवार को दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद माहौल शांत है। मोहल्ले में पीएसी जवानों के साथ ही कई थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस अराजकतत्वों पर नजर रख रही है। पुलिस ने ११ हमलावरों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। शुक्रवार को सब्जी मंडी मोहल्ले में चहल-पहल दिखी। लोगों का आवागमन रहा। लोग एक दूसरे से बात करते नजर आए। हालांकि पुलिसकर्मियों की चहलकदमी से लोग एक दूसरे से बात करने से कतराते दिखे। दरअसल, रंग खेलने के दौरान दो समुदाय के बीच बवाल हो गया था। इसमें एक समुदाय के ११ लोग जख्मी हुए थे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि विवाद के बाद पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। माहौल पूरी तरह से शांत है। मामले में ११ आरोपियों को पकड़ा है, जिन्हें जेल भेजा जा रहा है। घटना में जो भी शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। झगड़ा करने से किया मना तो किया विवाद-इस्लाम सब्जी मंडी के रहने वाले इस्लाम ने बताया कि रंग खेलने के दौरान कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। एक घर में रोजा इफ्तार चल रहा था। विवाद कर रहे लोगों से दूसरे जगह जाकर झगड़़ा करने की बात कही। इस पर वह लोग उग्र हो गए और जिस घर में रोजा इफ्तार चल रहा था, उस घर में घुसने का प्रयास किया। इस वजह से विवाद बढ़ा। बेवजह लोगों को निशाना बनाकर उनके नाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उनके पास घटना के समय का वीडियो भी है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विवाद के लिए कौन दोषी है। रोक के बावजूद बिकती रही शराब की दुकान इस्लाम ने बताया कि मोहल्ले में शराब की दुकान है। होली पर्व के मद्देनजर शराब की दुकान बंद करने के आदेश थे। इसके बावजूद शराब की बिक्री हो रही थी। लोगों ने शराब पी और विवाद किया। यदि शराब की बिक्री बंद होती तो यह विवाद न होता। आसपास के लोगों ने भी बताया कि महज कहासुनी को बड़़ा विवाद बनाया गया। दो समुदाय के लोगों के बीच भाईचारा है। कुछ लोग दोनों समुदाय के बीच के विवाद कराकर मामले को तूल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें