राजकीय धान क्रय केंद्र बारा में ताला बंद होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि वह अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। केंद्र परिसर में कीचड़ व जंगली खरपतवार होने से केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान राकेश कुमार, अजय कुमार व गोपाल का कहना है कि कागज पर तौल एक नवंबर से चल रही है, लेकिन यहां अभी तक ताला नहीं खुला। केंद्र में किसानों को जानकारी देने वाला भी कोई नहीं है। समिति के सचिव विश्वनाथ तिवारी ने बताया कि धान खरीद की जा रही है। अब तक 40 क्विंटल धान की तौल की गई है।