फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, चालक घायल

रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे वली निवासी ट्रक चालक आशीष कुमार (26) बृहस्पतिवार सुबह रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बूबूपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। विपरीत दिशा से आए ट्रक से उनके ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर फंस गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी जगदीशपुर भेजा। बाद में क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे आशीष कुमार ट्रक लेकर अयोध्या से रायबरेली की ओर जा रहे थे। बूबूपुर के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आए दूसरे ट्रक से उनके वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक सड़क किनारे खड्ड में उतरकर बिजली के पोल से टकरा गया, जबकि दूसरा ट्रक सड़क पर ही क्षतिग्रस्त होकर खड़ा हो गया। हादसे में आशीष कुमार घायल हो गए। ट्रक में सवार खलासी को भी मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ यातायात संभाला। क्रेन बुलाकर दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घायल चालक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें