फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: संदिग्ध हालत में किसान का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

ऊंचाहार के जार्जीगढ़ मजरे खरौली गांव में बुधवार की दोपहर किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव पेड़ से लटकता मिला। किसान घर से आम के बाग की रखवाली करने गये थे। उनके परिजनों ने गांव के एक युवक पर उनकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन कर रही है। गांव निवासी राम संजीवन (65) पुत्र राम स्वरूप पेशे से किसान थे। वह घर पर ही रहते थे। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर वह खाना खाने के बाद गांव से कुछ दूर स्थित आम की बाग में रखवाली करने गये थे। जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव रस्सी के सहारे आम के पेड़ से लटकता मिला। लगभग एक घंटे बाद उनकी पोती शिवानी बाग पहुचीं शव पेड़ पर लटकता देखा। वह डर गई और शोर मचाते घर की ओर भागी। शोर सुनकर घर व गांव के लोग बाग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पोती शिवानी ने बताया कि उसके दादा को गांव के एक युवक ने मारकर पेड़ पर टांग दिया है। वह बाग पहुंची तो आरोपी युवक वहां मौजूद था। उसे देकर वह मौके से भाग गया। सीओ ने बताया कि घटना की सूचन मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें