महराजगंज के कोराडी गांव के मजरे मोन गांव में पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) महराजगंज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है।