दीनशाह गौरा ब्लाक में नहरों में पानी न आने से किसान परेशान हैं। पानी न आने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। जलालपुर धई व मुरैठी माइनर में अब तक पानी न आने से खेती पिछड़ रही है। गोड़ा गांव के किसान अवध कुमार, शिवशंकर त्रिवेदी व गंगा मिश्र ने बताया कि निजी नल कूप के सहारे किसी तरह धान की नर्सरी तैयार कर ली गई है, लेकिन रोपाई के लिए पानी की जरूरत अधिक है। कई बार स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर माइनरों में पानी छोड़वाने की मांग कि, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुदामा पुर गांव के संजय कुमार, दिलीप तिवारी, गणेश कुमार, कल्लू पासी, गणेश यादव, देशराज सिंह व अवध राज सिंह ने नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि नहरों में जल्द पानी न छोड़ा गया तो धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जेई हरिश्चंद का कहना है कि जल्द ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।