परशदेपुर (रायबरेली)। शारदीय नवरात्रि को लेकर परशदेपुर कस्बे के उत्तरी छोर पर स्थिति आस्था का केन्द्र माता मिढुरिन देवी धाम में तैयारियां जोरों पर चल रही है। मन्दिर में रंगरोगन के साथ ही सुंदर व् आकर्षण के लिए झंडियां लगाई जा रही है। आने जाने वाले रास्तो की साफ सफाई कराई गयी है। जिससे मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुबिधा न हो इसका भी विशेष ख्याल रखा गया है। माता मिढुरिन देवी धाम में वैसे तो हमेशा श्रद्धालुओ की भीड़ रहती है ,पर नवरात्रि में माँ के दर्शन के लिए भक्तों की ज्यादा भीड़ उमड़ती है।स्थानीय लोगो के साथ ही आस पास के जिलो से भी श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए आते है। मन्दिर प्रबन्ध समिति श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए विशेष ध्यान देती है।मन्दिर के पुजारी भोलानाथ तिवारी ने बताया की मन्दिर में सुबह शाम आरती होने के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।मन्दिर प्रबन्ध समिति के श्रीकांत त्रिवेदी ने बताया कि शारदीय नवरात्रि को लेकर मन्दिर परिसर व रास्तो की साफ सफाई कराई जा रही है ,तैयारियां पूरी कर ली गयी है।सुबह माता का श्रृंगार होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर का कपाट खोला जायेगा।नवरात्रि के पहले दिन मन्दिर प्रांगण में रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया है।