फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: फंदे से लटका मिला महिला का शव, खेत पर गया था पति

संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय महिला का घर के पीछे पेड़ से फंदे से शव लटका मिला। खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में लगी है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे नजर मोहम्मद मजरे बरहुआ गांव निवासी कुंती (22) पत्नी श्यामू का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने लगे अर्जुन के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे में लटका मिला। मृतक पत्नी के पति श्यामू का कहना है कि वह रात को धान की नर्सरी में पानी लगाने के लिए गया था। जब सुबह आठ बजे वापस घर लौटा तो देखा कि पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें