फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीआरडी जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा और बाइक रैली, जिले भर में उत्साह

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले भर में उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को पीआरडी जवानों ने हाथों में झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में जोश भरा। वहीं गुरु गोविंद सिंह उद्यान से निकली बाइक रैली भी शहर में घूमी। जिले के बेसिक, जूनियर, माध्यमिक स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के स्वयं सेवक व मंगल दल विकास भवन में एकत्र हुए। सभी ने हाथों में झंडा लेकर विकास भवन से अस्पताल चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली। युवा कल्याण अधिकारी राम किशोर, अंजू यादव ने पीआरडी जवानों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा में आरिफ, गणेश, दिनेश, पुष्पेंद्र, निशा, अनीता आदि सहित शामिल रहे। उद्यान में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने मोटर साइकिल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिग्री कालेज चौराहा, दीवानी न्यायालय, रामकृपाल चौराहा, घंटाघर, सुपरमार्केट, चंदापुर कोठी, कचेहरी रोड होते उद्यान में समाप्त हुई। बेसिक, जूनियर और माध्यमिक शिक्षा के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी रैली में शामिल हुए। डीआईओएस संजीव सिंह, बीएसए शिवेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, एसडीएम न्यायिक अहमद फरीद खान ने सभी का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें