ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर के ओवर ब्रिज की सर्विस लेन व नाली न बनाये जाने से नाराज व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी पर बजट मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न करने का आरोप लगाया है। व्यापार मंडल ने बुधवार तक काम शुरू होने पर अनिश्चितकालीन धरना व बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। नगर की रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने के नगर दो भागों में बंट गया है। एनएचएआई ने ओर ब्रिज के नीचे सर्विस लेन बनाई न जल निकास के लिए नाली निर्माण कराया। ओवरब्रिज की एक सर्विस लेन ऊंचाहार - सलोन मार्ग को जोड़ती है जो खस्ताहाल है उसमें बड़े -बड़े गड्ढे हो गये हैं। इस सड़क से प्रतिदिन लगभग 5 हजार राहगीर आते जाते हैं। स्कूली वाहन भी बच्चों की जान जोखिम में डालकर सड़क से गुजरते हैं। व्यापार मंडल ने एनएचएआई से कई बार शिकायत की लेकिन काम नहीं हुआ। इससे नाराज व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य की अगुवाई में शुक्रवार की दोपहर सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते प्रदर्शन किया। धर्मेंद्र मौर्य, राजू सोनी, हरिशंकर साहू, मो. नियाज़ रामफल प्रजापति, मो.मेराज व विकास गूप्ता, ने बताया कि सड़क न बनने से दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो गया है और दुकानदार भुखमरी की कगार पर है। लगातार प्रयास के बाद एनएचएआई ने सड़क व नाली निर्माण के लिए 19 जनवरी को 6 करोड़ 64 लाख रुपए पीडब्ल्यूडी को भेज दिया लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बावजूद काम शुरू हुआ लगाया। अब पीडब्ल्यूडी बुधवार तक समय मांग रही है। यदि काम शुरू न हुआ तो धरना दिया जाएगा। इस मौके पर लाखन सिंह, कुंवर बहादुर यादव, सोनू, चंद्रशेखर यादव, रईस सलमानी रंजीत मौर्य, घनश्याम गुप्ता, नीरज गुप्ता, रामसेवक मौर्य, प्रदीप शुक्ला, राजेश मौर्य मनोज मोदनवाल, किशोरी लाल प्रकाश, संतोष पाल मौजूद रहे।