फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नौतपा से भीषण गर्मी का प्रकोप, लोगों का हाल बेहाल, बाजार और सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

मौसम का मिजाज लोगों की समझ से परे है। रविवार को भीषण गर्मी पड़ी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गर्म हवा में नमी होने से गर्मी असहनीय महसूस हुई। नौतपा तपने से गर्मी में और इजाफा हुआ है। मई महीने में गर्मी का प्रचंड रूप सामने आ रहा है। हर दिन बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। बुधवार सुबह से ही गर्म हवा चली, जिससे हर कोई बेहाल रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सड़कें खाली दिखीं। लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। थोड़ी-थोड़ी देर में उन्हें प्यास बुझाने के लिए पानी पीना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर निकलने से बचते दिखे। गर्मी सहन न होने के कारण हर कोई पसीना पोंछने को विवश था। इस दौरान पानी की खपत में भी वृद्धि दर्ज की गई। शहर में पांच कूलिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जिससे धूप से परेशान लोग इन पॉइंट पर आकर ठंडा पानी पीने के साथ कूलर की ठंडी हवा की राहत ले सके। नगर पालिका प्रशासन ने इसकी व्यवस्था कराई है। इसके साथ ही पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए आरओ सिस्टम भी चालू किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें