फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नशेड़ी बेटे ने पिता को पीट पीटकर मार डाला, गांव में सनसनी

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 22 Jun 2026 04:50 PM IST

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर टिकरान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक युवक ने अपने पिता की कथित तौर पर पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी देवतादीन (60) और उनके बेटे दिलीप के बीच रविवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान दिलीप ने पिता के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदी है। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह भी दिलीप ने पिता की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल देवतादीन घर के पास बने छप्पर के नीचे पड़े रहे। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे सोनू ने बताया कि पिता भी नशे के आदी थे। परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। एक सप्ताह पहले विवाद के बाद उनकी मां कृष्णा कुमारी घर छोड़कर चली गई थीं। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार दिलीप गुजरात में मजदूरी करता है और दो दिन पहले ही गांव लौटा था। रुपये के लेनदेन को लेकर पिता पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। रविवार रात झगड़े के बाद वह रिश्तेदारी में चला गया था। सोमवार सुबह लौटकर उसने फिर पिता के साथ मारपीट की। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे सुशील सुनील सोनू और बेटियां पिंकी, रिंकी और प्रियंका का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें