खीरों (रायबरेली)। ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चो की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई । जिसमे कंपोजिट विद्यालय बरौंडी के बच्चों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा । जबकि ब्यक्तिगत खिताब के लिए प्राथमिक बालक वर्ग में बरौंडी के छात्र लवकुश व बालिका वर्ग में बरौला की माही तथा उच्च प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग में बरौंडी के अमन तथा बालिका वर्ग में रामपुर की शिवानी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया । जिसमें प्रथम तीन स्थान अर्जित करने वाले बच्चो को शिक्षक नेता श्याम शरण यादव , राजेश यादव ,रमेश सास्वत, विश्वनाथ व पंकज वर्मा व अनूप यदुवंशी आदि द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया । खीरो न्याय पंचायत के तीन कंपोजिट , एक उच्च प्राथमिक व 16प्राथमिक विद्यालय सहित 20 प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हुई । जिसके प्राथमिक स्तर के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हरीपुर मिरदहा के समीर ने प्रथम , बरौंडी के लवकुश द्वितीय व खजुहा के आलोक ने तृतीय ,बालिका वर्ग में बरौला की माही नें प्रथम , मथुरा खेड़ा की अल्का ने द्वितीय व बलभद्र खेड़ा की अलीना ने तृतीय स्थान अर्जित किया । वहीं 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लवकुश, सुमित व समीर ने प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान तथा बालिका वर्ग में माही नें प्रथम, अलीना ने द्वितीय व अल्का ने तृतीय स्थान अर्जित किया। लंबी कूद बालक वर्ग में अमन विकास व अंकुश तथा बालिका वर्ग में हुमा, अर्पिता व प्रान्सी ने प्रथम तीन स्थान अर्जित किया । प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में बरौंडी के अंकुश , अमन व विकास ने तथा बालिका वर्ग में रामपुर की खुशबू, शिवानी व अमन्या ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में बरौंडी के अंकुश, विकास व अमन ने तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट रामपुर की शिवानी, अमन्या व दीपांशी ने प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया । जबकि बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बरौंडी के अमन , अंकुश व संतीश ने तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट रामपुर की रूबी, खुशबू तथा शिवानी नेबप्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया । उच्च प्राथमिक लंबी कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अमन, विकास व अंकुश ने तथा बालिका वर्ग में बरौंडी की हुमा, अर्पिता व प्रान्सी ने प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। उच्च प्राथमिक कबड्डी के बालक व बालिका वर्ग में बरौंडी विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि उच्च प्राथमिक गोला फेंक में बरौंडी के अमन, भीमसेन व हिमांशु ने तथा बालिका वर्ग में हरदी की रितिका, रामपुर की शिवानी व बरौंडी की अर्पिता ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया।