फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जर्जर मकान का छज्जा गिरने से सब्जी विक्रेता की मौत, भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई घटना

रायबरेली शहर के भीड़भाड़ वाले कहारों का अड्डा में जर्जर मकान का छज्जा सब्जी दुकानदार पर गिर पड़ा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से शहर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शनिवार रात करीब दस बजे कहारों का अड्डा निवासी मोहम्मद सलीम (45) का मकान जर्जर है। वह मकान के नीचे ही तिरपाल तानकर सब्जी की दुकान लगाते हैं। रात करीब दस बजे वह अपनी दुकान पर बैठे। इस दौरान ऊपरी मंजिल का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से मोहम्मद सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। मलबा हटाकर मोहम्मद सलीम को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आई और मामले के बारे में लोगों से जानकारी ली। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि मकान बहुत जर्जर था। छज्जा सब्जी दुकानदार पर गिर पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें