फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 11 लहूलुहान

रायबरेली के महाराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के वार्ड नंबर 6 पूरे चूनू के रहने वाले सभासद रामकुमार यादव पुत्र जय राम यादव ने पुलिस को दी गई तैयारी में बताया कि घटना रविवार सुबह 8:00 बजे की है। वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी मोहल्ले के ही रहने वाले राम अभिलाख अरुण कुमार पुत्रगण रामलाल व हरिप्रसाद पुत्र राम लखन व निशा पत्नी राम अभिलाख, बबली पत्नी हरिप्रसाद, रचना पत्नी अरुण कुमार व हिमांशु पुत्र हरिप्रसाद द्वारा उसकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा करने के लिए जमीन में खोद खनन करने लगे और जब रामकुमार व उसके परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो विपक्षियों द्वारा उसकी पत्नी शिव कुमारी व उसके पुत्र ललित कुमार के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों और फावड़े से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर एस के रॉय ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल है। जिसमें रामकुमार के पक्ष से उसका पुत्र ललित व पत्नी शिवपति दोनों को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सात लोग घायल हैं जिसमें रचना पत्नी अरुण कुमार रामविलास पुत्र रामलाल हरिप्रसाद पुत्र राम लखन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें