फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिलाधिकारी ने किया मंडी समिति का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायजा

महराजगंज (रायबरेली)। बुधवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कस्बा स्थित मंडी समिति परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों सहित कुबना गांव स्थित साधन सहकारी समिति टूक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया और केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत करते हुए खरीद व भुगतान की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने हर्षिता माथुर ने मंडी समिति महराजगंज में जमुरांवा निवासी किसान श्री राम से बात करते हुए पूछा कि फसल की समय पर तौल हो रही या नहीं। इसके अलावा कुबना गांव में साधन सहकारी समिति पर किसान राम पाल सिंह से भी धान खरीद , तौल व भुगतान के बारे में जानकारी ली। वहां स्टाक रजिस्टर,नमी परीक्षण मशीन की गुणवत्ता, बोरों की उपलब्धता और केंद्र पर अन्य सुविधाओ की भी जानकारी ली। सचिव शिवमोहन यादव ने बताया कि अब तक कुल 1138 कुंतल धान खरीदी हो गई है। इसके पहले मंडी समिति महराजगंज में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रभारियों से किसानों की बिक्री फसल के भुगतान की स्थिति को सरल व समय पर भुगतान के निर्देश दिए। विपणन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि मंडी समिति परिसर में संचालित छः क्रय केंद्रों पर अबतक कुल 24 हजार कुंतल धान खरीदा गया है। इस दौरान उनके साथ एडीएम सिद्धार्थ कुमार, डिप्टी एआरएमओ, सोनी गुप्ता, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रोहित कुमार द्विवेदी, बृजेश प्रताप सिंह, राजेश प्रताप सिंह, सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें