कस्बा के कृषि बीज भंडार में गेंहू का बीज लेने के लिए मंगलवार सुबह से किसान कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। बीज के सापेक्ष किसानों की संख्या अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कृषि विभाग के कर्मी मुकेश मिश्र का कहना है कि बारिश होने के कारण खेतों में पर्याप्त नमी है। गेहूं की बोआई समय चल रहा है। इसी लिए किसान गेहूं की बोआई को लेकर जल्दबाजी में हैं। नया खेड़ा मजरे धुराई की कांती, हथिगवां की प्रेमवती शुक्ला, खानपुर के किसान शिव प्रकाश व अतरहर के शीतला शंकर ने बताया कि गेहूं का बीज लेने के लिए सुबह केंद्र आ गए थे, इसके बाद भी उनको बीच नहीं दिया गया। कृषि गोदाम प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि 100 क्विंटल गेंहू का बीज आया था। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज का वितरण किया गया है। जल्द की और बीच मंगाया जाएगा।