डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ जगतपुर मार्ग पर कुटिया चौराहा के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भदोखर थाना क्षेत्र के बेला टेकई निवासी अनुज शुक्ला 35 वर्ष पुत्र इंद्र कुमार शुक्ला मंगलवार को दोपहर के समय अपने साथी दिवाकर तिवारी के साथ स्कूटी से मुराईबाग जा रहे थे। जैसे ही वे डलमऊ जगतपुर मार्ग पर कुटिया चौराहे के पास भरसना मोड़ पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तारअनियंत्रित डंपर ने स्कूटी मे ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चला रहे अनुज शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे दिवाकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहा एक अन्य डंपर भी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गया। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि हम लोग अपने गांव बेला टेकई से मुराई बाग खाना बनाने के लिए जा रहे थे। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतक अपने पीछे दो बच्चों वह पत्नी को छोड़ गया। वहीं, डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि पंचायत नामा की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।