फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से सीएसआर मद से कराए गए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्राओं को आधुनिक शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा व विभिन्न विषयों को रोचक और प्रभावी तरीके से सीख सकेंगी। स्मार्ट क्लास में स्मार्ट टीवी,स्मार्ट ब्लैकबोर्ड, डेस्क बेंच आदि आधुनिक सुविधाओं उपलब्ध है। स्मार्ट क्लास का निर्माण सीएसआर फंड से लगभग पांच लाख रुपए से कराया गया है। वहीं एचडीएफसी बैंक करीब 28 लाख रुपए की लागत से जनपद के 15 पीएम श्री विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए सीट बेंच उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक शशांक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य जीजीआईसी स्मिता मिश्रा उपस्थित रहीं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने बनाई तिरंगा रंगोली व राखी जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा बनाई गई तिरंगा रंगोली का भी अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं और अध्यापिकाओ का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिनमें सभी अध्यापक और छात्राएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई। डीएम ने बच्चों द्वारा बनाई गई तिरंगा राखी की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें