फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैटरी स्कूटर चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर राख

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे झाऊलाल मजरे बहाई गांव में शनिवार की रात बैटरी स्कूटर चार्ज करते समय अचानक लगी आग लग गई। इससे स्कूटी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी हरीशंकर पाल पुत्र कंधई पाल ने अपने घर के कमरे में बैटरी स्कूटर चार्ज पर लगाया था। देर रात करीब 12 बजे स्कूटर के चार्जर में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने कमरे में आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते स्कूटी समेत कीमती मोबाइल, रजाई, गद्दे, लकड़ी का घरेलू सामान, अनाज और अन्य जरूरी चीजें जलकर राख हो गईं। पेड़ इतने बताया कि वह परिवार के साथ दूसरे कमरे में लेटा था 12 बजे जब किसी चीज के फटने की तेज आवाज सुनी तो देखा तो पूरा घर धुएं से भरा था। पहले तो कुछ समझ में नहीं आ रहा बाद में उसे कमरे में आग लगने की जानकारी हुई। घटना से परिवार में दहशत और अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी सामान नष्ट हो चुका था। पीड़ित हरीशंकर पाल ने बताया कि आग में उनका करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत का सामान जल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें