रायबरेली। मामा चौराहा पर सोमवार रात अस्तुरा से हमला कर चाय दुकानदार को घायल कर दिया गया। आरोप है कि आरोपी युवक गल्ले से रुपये निकालकर फरार हो गया। अस्तुरा के हमले से युवक के गले में चोटें आई हैं। कृष्णा नगर निवासी दिलीप कुमार मिश्रा (35) के मुताबिक उनकी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मामा चौराहा पर चाय की दुकान है। रात आठ बजे पीछे से एक युवक पहुंचा और गले में अस्तुरा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उनके गल्ले से रुपये लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।