उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। यहां वह दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए जिले में पुलिस बल अलर्ट है। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर पर भारी संख्या पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं अपने नेता के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर भर में होर्डिंग लगाई हैं।