रायबरेली में सतांव के गंभीपुर मजरे ओनई के रहने वाले अजय, रजोले व कृष्ण कुमार की सुल्तानपुर में सड़क हादसे में हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। करीब 14 लोग शुक्रवार शाम को लोडर से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे। रात में हादसे के बाद खबर परिवार को आधी रात के बाद लगी। गांव के लोगों का कहना है कि सभी लोग मजदूरी करते थे और अक्सर दूसरी जगह पर काम के लिए जाते थे।