फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऋतेश्वर महाराज बोले- जहां छलका था अमृत... वहीं महाकुंभ, भारत की खोई हुई गरिमा को करेगा वापस

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 04:39 PM IST

यूपी के रायबरेली में महाकुंभ को लेकर शास्त्रों में वर्णित है कि जहां अमृत छलका था, वहीं महाकुंभ है। दुनिया में विष फैला हुआ है, मनुष्य के भीतर भी विष और अशांति है, उसे खत्म करने का काम महाकुंभ करेगा। यह महाकुंभ भारत की खोई हुई गरिमा को वापस करेगा। कोई आईआईटी से पढ़कर सत्य की खोज के लिए निकल पड़ा है तो वह गलत कैसे हो सकता है? अध्यात्म और सच की खोज ने ही रत्नाकर से बाल्मीकि को बनाया। बुद्ध ने अंगुलीमाल को बुद्धत्व की राह दिखाई। यह बात राष्ट्रीय संत सदगुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने शहर के सुपर मार्केट में भेंट के दौरान कही। ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि महाकुंभ आनंद की प्राप्ति करा रहा है। यह ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म का संगम है। जब जन सेवक इस तरह के आयोजन को भव्यता कि रूप देते हैं तो महाकुंभ का स्वरूप बड़ा हो जाता है। महाकुंभ में यदि दुनिया की दौलत लुटा दी जाए तो भी कम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें