फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी रायबरेली: शहर कोतवाली के फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रांसफार्मर धुं-धुं कर जलने लगा। आग से निकला धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस भीषण आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अधिकारी अब आग लगने के वास्तविक कारणों की गहन जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें