फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: स्वराज अभियान ने किया प्रदर्शन

मधुवेंद्र सचान Updated Sat, 18 Jul 2026 05:17 PM IST

स्वराज अभियान ने किया प्रदर्शन रायबरेली: स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन वैज्ञानिक सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल समाप्त कराने के संबंध में था। जंतर-मंतर, नई दिल्ली में सोनम वांगचुक युवाओं के रोजगार, शिक्षा में सुधार और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। नीट पेपर लीक के बाद शिक्षा प्रणाली में खामियों को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में युवा दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। 20 दिन की भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक और युवा छात्र-छात्राओं का जीवन संकट में है। केंद्र सरकार ने उनसे अभी तक कोई संवाद नहीं किया है। स्वराज अभियान ने सरकार से तत्काल बातचीत कर समस्या का हल निकालने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार बात नहीं करती, तो वे 20 जुलाई को पार्लियामेंट गार्थ मार्च में शामिल होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें