फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिखी लंबी कतारें

सावन मास के पहले सोमवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों व शिवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। विभिन्न शिव मंदिरों में महामृत्युंजय व ओम नम: शिवाय का अखंड पाठ हुआ। महिलाओं और युवतियों ने भी अच्छे पहले सोमवार को व्रत रखा और भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। किसी ने जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक किया तो किसी ने बेलपत्र, नीलकमल, कनेर, समीपत्र, दूब, कुशा कमल, राई और फूल चढ़ाए जाते हैं। भक्तों ने धतूरा अर्पित करके भगवान भोलेनाथ को आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस तैनात रही। सभी को बारी-बारी से जलाभिषेक के लिए अंदर भेजा। क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों के साथ कई शिव मंदिरों का निरीक्षण किया। इसी तरह इंदिरा नगर के महाकालेश्वर मंदिर, मलिकमऊ स्थित मलिकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें