फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में धमाके के साथ जला बिजली उपकेंद्र का फीडर, निजी नलकूप संचालकों की सप्लाई बाधित

यूपी के रायबरेली में परशदेपुर विद्युत उपकेंद्र में सोमवार की सुबह अचानक धमाके के साथ फीडर में आग लग गई। देखते ही देखते धू-धूकर पूरा फीडर जल गया। बताया गया कि सुबह 3.30 बजे महनंदपुर (निजी नलकूप) फीडर में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। धमाका इतना तेज था की कर्मचारी दहशत में आ गए। कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। उपकेंद्र में सुरक्षा किट भी नहीं थी, जिससे आग पर काबू पाया जा सके। 33 हजार की लाइन ब्रेक डाउन होने के बाद 10 मिनट तक फीडर जलता रहा। गनीमत रही की इस दौरान मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इससे लगभग 15 उपभोक्ताओं के नलकूप की लाइन बाधित हुई है। इंचार्ज अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि अचानक फीडर में आग लगने से फीडर जल गया है। निजी नलकूप संचालकों की लाइन बाधित है। जल्द सही कराकर विद्युत सप्लाई दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें