फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में दो युवक लापता, मदद को थाने के चक्कर लगा रहे परिजन

Bhupendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 02:11 PM IST

रायबरेली में डलमऊ के घुरवारा और डीह के बंदहा से लापता दो युवकों का पता नहीं है। दोनों की पत्नियां कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही हैं। लेकिन, पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। घुरवारा निर्माण ज्योति ने बताया कि 13 मार्च से उसके पति लापता हैं। ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में रहने नहीं दे रहे हैं। मदद के लिए पुलिस के पास जाकर गुहार लगाई है लेकिन पुलिस दो दिन दो दिन कहकर मामले को टाल रही है। बंदहा की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति 4 मार्च से घर का सामान लेकर लापता हैं। वह अपने चार साल के बेटे के साथ दर दर भटक रही हैं। शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें