रायबरेली में बुधवार को जगतपुर क्षेत्र के कितुली गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें डीजे का सामान लदा था। हादसे में वाहन पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। होली पर गांव के युवक डीजे लोडर पर सवार होकर मस्ती करते हुए जा रहे थे। कितुली गांव के पास मोड़ पर तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और लोडर पलट गया। हादसे में अभिषेक (14) पुत्र राम बहादुर, विवेक (20) पुत्र अमृतलाल, अजीत (20) पुत्र दिनेश, विवेक (18) पुत्र बसंत लाल और अजीत (20) पुत्र सत्रोहन घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया गया। सीएचसी डलमऊ के चिकित्सक डॉ. विनीत सिंह ने बताया कि पांचों घायलों का उपचार किया गया, जिनमें विवेक और अजीत के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया