फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में स्कार्पियो ने साइकिल सवारों को मारी टक्कर, एक श्रमिक की मौत... दो घायल

यूपी के रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर साइकिल से मजदूरी करने जा रहे तीन मजदूरों को अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मारी दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हरचंदपुर के सत्कार होटल के पास हुई। रविवार को अरविंद पुत्र कल्लू निवासी ग्राम छतैया, रामशंकर यादव पुत्र शत्रोहन निवासी कनकट व श्रीराम पुत्र नंदू निवासी मुबारकपुर साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे। सत्कार होटल के पास स्कार्पियो साइकिल सवारों को टक्कर मारकर निकल गई। इसमें अरविंद की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें