फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में रफ्तार ने छीन ली तीन दोस्तों की जिंदगी, बहन का तिलक कार्यक्रम स्थगित

रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से उछलकर नहर पटरी पर खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। बताया गया कि दौलतपुर निवासी धनंजय सिंह बुधवार को अपनी कार से अपने दोस्त संदीप सिंह निवासी परहरी व आशुतोष मौर्य निवासी अलीगंज डिहवाकर से संदीप की बहन काजल उर्फ रोली के तिलक के सामान की खरीदारी करने रायबरेली गए थे। देर शाम वापस लौट रहे थे। मोहलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर पटरी पर खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। इससे नीम का पेड़ आधे से टूट गया। गाड़ी से संदीप सिंह उछलकर काफी दूर जा गिरे। जबकि, धनंजय व आशुतोष गाड़ी में ही फंसे मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जगतपुर सीएचसी ले गई। परिजनों ने बताया कि संदीप भी साथ है। पुलिस ने दोबारा घटनास्थल पर जाकर खोजबीन की। तो संदीप घायल अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। उसे भी जगतपुर सीएससी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर लईक अहमद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों की मौत हो चुकी थी। ऊंचाहार एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिवारीजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मिले। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एक साथ तीन दोस्तों की मौत का पोस्टमार्टम होने के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार के लोग बिलख पड़े। हर जुबां पर यही बात है कि तीनों दोस्त एक साथ चले गए। इसी तरह की चर्चाएं गांव में हो रही है। हर जुबान पर इस घटना को लेकर संवेदना व आंखों में आंसू नहीं थम रहे हैं। तीनों का अंतिम संस्कार ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना घाट पर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें