रायबरेली में 129 परिषदीय विद्यालयों के विलय होने हैं। इससे शिक्षक संगठनों में नाराजगी है। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में ताला लगने की उम्मीद है। जिन 129 विद्यालयों के संबंध में विलय का आदेश जारी हुआ है, वहां छात्र संख्या 50 से कम बताई जा रही है। कई स्कूलों की पेयरिंग तो ऐसे विद्यालयों में कर दी गई है, जिनकी दूरी तीन-चार किमी है। इससे पेयरिंग वाले स्कूलों के बच्चों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।