फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में प्रमुख सचिव ने मत्स्य पालन ने मछली पालन फार्म का किया निरीक्षण

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 06:28 PM IST

रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र के नेवाजगंज स्थित एक्वा प्राइवेट लिमिटेड मत्स्य पालन कृषि फार्म का प्रमुख सचिव मत्स्य पालन अमित कुमार घोष ने शनिवार को निरीक्षण किया। मछली पालन कर रहे किसान सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य मत्स्य पालन गतिविधियों की निगरानी करना था। इस दौरान प्रमुख सचिव ने फार्म के विभिन्न पहलुओं का आकलन किया। उन्होंने तालाब की स्थिति, पानी की गुणवत्ता, मछली के बीज की गुणवत्ता और मत्स्य पालन प्रबंधन प्रथाएं देखा। उन्होंने फार्म के कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और उत्पादन बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के लिए महराजगंज क्षेत्र रामचंदर व शिवगढ़ क्षेत्र के शिवम सिंह सहित दो अन्य मछली पालकों को रोत्साहित भी किया। प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि यह निरीक्षण सरकार के मत्स्य पालन क्षेत्र को विकसित करने और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है। सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं और सब्सिडी भी प्रदान कर रही है।जैसे कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें