फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में नशा करने को लेकर हुई कहासुनी, कुल्हाड़ी से वार करके दोस्त ने ही कर दी हत्या

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 May 2025 08:37 PM IST

यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार की रात कुल्हाड़ी से वार करके दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। मामूली कहासुनी में आरोपी ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक वार सिर पर कई वार किए। कुछ ही देर में उसकी सांसें रुक गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना खीरों थाना क्षेत्र के मर्दनपुर मजरे धुराई गांव की है। गांव निवासी राम किशोर पुत्र बाबूलाल लोधी ने बताया कि उनका छोटा भाई महेश कुमार लोधी (45), अपनी पत्नी मुन्नी देवी, बेटों अंकित व राजा, बेटी सिम्मी के साथ कर्नाटक में कुल्फी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। 10 साल पहले कर्नाटक में महेश सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इसमें उसके बायें पैर की हड्डी टूट गई थी। इससे वह दिव्यांग हो गया था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे पड़ोसी गोवर्धन लोधी से किसी बात को लेकर महेश की कहासुनी हो गई थी। इससे गोवर्धन ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर महेश को पीट दिया। उस समय मामला शांत हो गया था। आरोपी चले गए थे। राम किशोर ने आगे बताया कि रात में महेश घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सोते समय गोवर्धन ने महेश पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। देर रात गांव के ही बुजुर्ग ने शव रास्ते में पड़ा देखा। तब उन्होंने घर में बताया। घटना की जानकारी मिली तो सीओ लालगंज अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें