फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मवेशियों को बचाने में डिवाइडर में चढ़कर पलटी पिकअप, एक की मौत... छह लोग घायल

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार की सुबह हाईवे पर मवेशियों को बचाने के चक्कर में पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, छह लोग घायल हैं। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। यह सभी लोग लालगंज मंडी भिंडी बेचने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। हादसा खीरों क्षेत्र के उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। पिकअप उन्नाव जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र के पंचम का पुरवा गांव निवासी राहुल चला रहा था। गाड़ी में सोनेलाल (25), दुर्गा प्रसाद (47) पुत्र स्वर्गीय गौरी शंकर, लल्ला (30) पुत्र स्वर्गीय राम सुमेर, जयकेश (25) पुत्र राजबहादुर, ज्ञानचंद्र (55) पुत्र स्वर्गीय सूरजबली, शिवम (18) पुत्र श्याम लाल व जुगलू का पुरवा निवासी शिव कुमार (45) पुत्र उमाशंकर सहित दस लोग सवार थे। यह सभी लोग सुबह भिंडी लादकर लालगंज मंडी बेचने जा रहे थे। गौतमन खेड़ा गांव के पास हाईवे पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़कर पलट गया। गाड़ी में सवार सात लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। इससे वह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी, खीरों पहुंचाया। वह जांच के बाद डॉक्टरों ने सोनेलाल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें