रायबरेली में मंगलवार को सुबह हल्के कोहरे और बदली के बीच बारिश शुरू हो गई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। स्कूल जाते समय जो बच्चे रास्ते में थे, वो भीग गए। किसानों के लिए यह बारिश विशेष रूप से लाभदायक साबित हो रही है। गेहूं की फसल के लिए इसे वरदान माना जा रहा है, क्योंकि इससे आगामी दिनों में खेतों में सिंचाई की आवश्यकता कम हो जाएगी। हालांकि, सरसों की फसल में कीट लगने की संभावना बढ़ गई है, जिस पर किसानों को ध्यान देने की आवश्यकता होगी।