फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मनाया गया अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस, शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धाजंलि

रायबरेली में सोमवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान एसपी ने अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि अग्निशमन कर्मी जान की परवाह न करते हुए आग की घटनाओं को काबू करते हैं। शहीद अग्निशमन कर्मियों के कार्य को भुलाया नहीं जा सकता है। गर्मी के सीजन में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए अग्निशमन कर्मी शहर से लेकर गांवों में जाकर लोगों को आग की घटनाओं से बचाने को लेकर जागरूक करेंगे। लोगों को बताएंगे कि यदि आग लग जाए तो उसे कैसे काबू किया जाए। पंपलेट भी वितरित करेंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि यदि कहीं पर आग की घटनाएं हों तो उसकी सूचना संबंधित फायर स्टेशन को दी जाए। जानकारी पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करेंगे। समय रहते यदि दमकल कर्मी पहुंच जाएंगे तो लोगों का नुकसान कम होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें