फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में महिलाओं को कमरे में बंद कर चोर ले उड़े जेवर और नकदी

रायबरेली में हरचंदपुर क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। रात में महिलाओं को कमरे में बंद कर दिया। जेवर तथा नकदी लेकर भाग गए। लाखन सिंह का पूरवा गांव में इंद्रजीत सिंह के घर में चोर छत के रास्ते घुसे। चोरों ने दो कमरों में सो रही महिलाओं को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद आराम से घर की तलाशी ली। उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। शुक्रवार सुबह जब परिजनों को चोरी का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने सभी सबूत जुटाए और जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष आदर्श सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें