यूपी के रायबरेली में शनिवार को लोडर ने बाइक में सामने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा खीरों क्षेत्र के केतनापुर गांव के पास हुआ। हादसे में प्रदीप कुमार लोध (24) की मौत हुई है। वह मरदनपुर मजरे धुराई गांव का रहने वाला था। वह कर्नाटक में कुल्फी बेचकर घर का खर्च चलाता था। हाल ही में घर आया था। बताया गया कि प्रदीप अविवाहित था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। घर से जन्माष्टमी का सामान लेने निकला था। फिर कभी नहीं लौट सका। घटना के बाद से मां प्रेमवती, पिता गनेश प्रसाद, बहनें रीता व रीना सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।